मड़ावरा। थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द में एक ग्रामीण ने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी प्रीतम (45) पुत्र बल्दू कुशवाहा शनिवार की देर रात को खाना खाने के बाद खेत की रखवाली हेतु गया था। रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते उसने खेत पर ही लगे पेड़ पर फंदा डालकर जान दे दी। जानकारी पर ग्राम प्रधान जगदीश यादव मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी थाना मदनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार एकड़ जमीन है। तीन पुत्र व एक पुत्री है।