फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाथापाई के बाद ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गाली-गलौज और हाथापाई के बाद ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजन ने सदमे में मौत होने का आरोप लगाया है।
कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर निवासी सोन सिंह मंगलवार सुबह अपने बिस्तर पर मृतावस्था में पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि सोमवार को वे लोग घर से बाहर गए थे। रात को लौटे। खाना खाने के बाद सोन सिंह कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब वह देर तक नहीं जागे तो आशंका हुई। बिस्तर पर देखा तो वह मृतावस्था में पड़े थे। परिजन ने बताया कि सोमवार शाम को घर के बाहर अलाव तापते हुए सोन सिंह से गांव के एक युवक ने गाली गलौज और हाथापाई कर दी थी। पुत्र शिविंदर ने डायल-112 को फोन किया था। पुलिस के जाने के बाद विपक्षी ने फिर से धमकी दी थी। इसी सदमे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें