फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गेहूं की फसल में घुसे मवेशियों को भगाते समय युवक हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने युवक को किसी तरह छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट निवासी रामकिशन (32) सोमवार दोपहर में फसल की रखवाली करने गया था। यहां उसे गेहूं की फसल में मवेशी घुसे दिखाई दिए। वह मवेशियों को भगाने के लिए दौड़ा तो खेत से गुजरे ढीले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और रामकिशन को महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईटेंशन तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इन्हें सही करवाने के लिए वे लोग कई बार बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें