ललितपुर। शुक्रवार को विद्युत विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने ब्लॉक जखौरा समेत आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 10 लोग बिना कनेक्शन के लिए नलकूप मोटर चलाते पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार को विजिलेंस व विद्युत विभाग की टीम ने ब्लॉक जखौरा के विभिन्न गांव में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दस लोग बिना अस्थायी कनेक्शन व रसीद के नलकूप की मोटर चलाकर सिंचाई करते हुए पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में ग्राम सिरसी निवासी वीर रजक पुत्र चिमन रजक, भतरपुरा निवासी संयम यादव पुत्र देवसिंह यादव, गुरसौरा निवासी पल्लू उर्फ जगदीश पुत्र कल्यान अहिरवार, ग्राम बांदरौन निवासी रोहित पुत्र रघुवीर पाल, अजय पुत्र राजाराम पाल, ग्राम सतगता निवासी देशराज पुत्र करनसिंह, ग्राम मैलार निवासी हरीशंकर तिवारी पुत्र रामदीन तिवारी, त्रिलोक यादव पुत्र अनेक यादव, घिसौली निवासी जगत सिंह, पुत्र रामलाल राजपूत व तूफानसिंह पुत्र जशरथ राजपूत आदि के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जखौरा क्षेत्र के अवर अभियंता ब्रजेंद्र पाल व विजिलेंस टीम से पवन आर्या समेत टीम के सदस्य मौजूद रहे।
किसानों को फसल की सिंचाई की सुविधा के लिए शासन द्वारा अस्थायी कनेक्शन की सुविधा दी गई है। किसान अपनी फसलों की सुविधा के साथ सिंचाई करने के लिए अस्थायी कनेक्शन ले लें और कार्रवाई से बचें। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगी।
- इंजी. विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम