संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। जिला परिषद स्टेडियम में खेल महोत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट विदिशा और गुना के बीच खेला गया। विदिशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। विदिशा ने बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाकर गुना के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा। गुना की टीम 106 रनों पर आल आउट हो गई। विदिशा की ओर से विनय चौकसे ने 50 रन, सुजल पासी ने 26 रन, प्रियांशु किरार ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं गुना की ओर से मानव ने तीन विकेट, ऋषि ने दो विकेट लिए। गुना की ओर से ध्रुव चौरसिया ने सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया। विदिशा की ओर से राधेश्याम ने तीन विकेट, सुजल पासी ने तीन विकेट झटके। विदिशा 26 रनों से रोमांचक मुकाबले में विजयी हुई। सुजल पासी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच राजेश सोनी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने दिया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, प्रशांत दुबे, प्रमोद कुमार प्रजापति, पुष्पेंद्र चौरसिया, पुष्पेंद्र चौहान मौजूद रहे। मैच में एंपायर अभिषेक नायक एवं संतोष कुमार ने की।