फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोशाला में मरते गोवंश का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। भुचेरा गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वहां तड़पते और मरते गोवंश दिख रहे हैं।
सरकार अन्ना जानवरों से फसलों के बचाव के लिए विकास खंड स्तर पर गावों में गोशाला खोल रही है। जानवरों के रखरखाव पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन इन गोशालाओं के जिम्मेदार अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई गोवंश तड़पते दिख रहे हैं और कुछ गोवंश मृत दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक मृत गोवंश की संख्या तीस से अधिक बता रहा है, जबकि एक साथ सात जानवर मृत दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

00
टीम ने गोशाला की देखी हकीकत : वायरल वीडियो के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नरेश चंद्र उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र प्रकाश और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा जैन, ग्राम विकास अधिकारी रामदास सुमन भी मौके पर पहुंचे और गोवंश में बंद पशुओं की स्थिति देखी। गोशाला के जिम्मेदार व्यक्तियों को जानवरों की देखरेख उचित तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। वीडियो वर्तमान में गोशाला की स्थिति से मेल नहीं खा रहा है। वायरल वीडियो 21 दिसंबर 2021 से पहले का बताया जा रहा है।
दीपक यादव, परियोजना निदेशक, प्रभारी बीडीओ, तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें