संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अटल का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ नकिहा कि अटल जी ने राजनीति को मर्यादा तथा सत्ता को सेवा मात्र का आधार बताया था। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री के संकल्प एवं वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, श्याम बिहारी गुप्ता, प्रदीप सराओगी, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा बुंदेला, राघवेंद्र पटैरिया, चंद्रशेखर पंथ आदि मौजूद रहे।