संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मंदिर के मैदान में आयोजित मेला हटाए जाने की मांग को लेकर लोहकार, काष्टकार, ताम्रकार, स्वर्णकार, शिल्पकार विश्वकर्मा समाज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया कि 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा भगवान पूजन दिवस समारोह है। यह आयोजन तुवन मंदिर परिसर में किया जाता है। पूजन महोत्सव के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाती है। तुवन मंदिर में चल रहे ग्रामीण स्वरोजगार संस्कृति के प्रोत्साहन एवं प्रचार व उद्यमिता मेले की अवधि 10 सितंबर को समाप्त हो रही है। इसे बढ़ाया न जाए। मैदान को समय से खाली कराया जाए। ज्ञापन पर अमर सिंह, राजेश झा, गौरव विश्वकर्मा, जगदीश झा, देवेंद्र विश्वकर्मा, हुकुम सिंह, रामगोपाल विश्वकर्मा, कैलाश झा आदि के हस्ताक्षर हैं।