फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजकीय इंटर कॉलेज में 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा यूपी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के स्थापना दिवस को लेकर जनपद में 24 से 26 जनवरी तक निवेश एवं रोजगार थीम पर यूपी दिवस का आयोजन किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। यह आयोजन प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। इसमें सभी विभागों द्वारा स्टॉल एवं उद्यमियों, व्यवसायियों व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। प्रोबेशन विभाग द्वारा कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर वृत्तचित्र फिल्म, श्रम प्रवर्तन विभाग के श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कृषि एवं उद्यान विभाग उत्पादों का प्रदर्शन करेगा और खाने योग्य उत्पादों का स्टाल लगाएगा। इसके साथ कौशल विभाग, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग एवं नेडा ट्रांसमिशन मॉडल का प्रदर्शन, जल संस्थान पेयजल आपूर्ति का मॉडल, बैंकिंग योजनाओं का डिस्प्ले के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वन विभाग जंगल उत्पादों, वन धन योजना एवं जंगल में पाए जाने वाले जानवरों के बारे में जानकारी देंगे। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने इस संबध में सभी विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वत: रोजगार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। जिसमें समिति के सदस्य सहायक सचिव निदेशक सूचना, डीपीआरओ, प्रभारी डीआईओएस/ बीएसए को बनाया है। डीएम आलोक सिंह ने बताया कि यूपी के स्थापना दिवस इस बार निवेश एवं रोजगार थीम पर मनाया जाएगा। जीआईसी में 24 से 26 जनवरी तक कार्यक्रम होंगे। जिसमें सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्क्रीन पर जनपद के विकास कार्य और पर्यटन को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें