फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दूसरे दिन नागरिक शास्त्र के सवालों में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र के पेपर में छात्र देश-विदेश के सवालों में उलझ गए। 47 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 6772 के सापेक्ष 6406 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 47 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 14 केंद्रों पर हुई, इसमें पंजीकृत 935 के सापेक्ष 907 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 28 अनुपस्थित रहे।
शुक्रवार सुबह इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र के पेपर में देश-विदेश सहित अन्य प्रकार के सवाल पूछे गए। अधिकांश परीक्षार्थी इसमें उलझ गए। पेपर देकर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्न कोर्स से ही आए थे, लेकिन उन्हें घुमा फिराकर पूछा गया था। फिर भी उन्होंने प्रश्नों के उत्तर अच्छे से दिए। दूसरी पाली में हाईस्कूल का संगीत गायन और इंटरमीडिएट की एग्रोनॉमी प्रथम, षष्टम और सामान्य आधारित का पेपर हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई। दूसरे दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। आलाधिकारी सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति
कक्षा - परीक्षा केंद्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
10वीं - 47 - 6772 - 6406 - 366
-
दूसरी पाली में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
कक्षा - विषय - परीक्षा केंद्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
10वीं - संगीत गायन - 14 - 40 - 37 - 03
12वीं - एग्रोनाॅमी प्रथम - 14 - 291 - 282 - 09
12वीं - एग्रोनॉमी षष्टम - 14 - 263 - 254 - 09
12वीं - सामान्य आधारित - 14 - 341 - 334 - 07

दूसरे दिन भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहे। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया और न ही गड़बड़ी की शिकायत आई।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें