ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी नेहरू नगर जुगपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को एक खेत में 40-42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। लोगों ने बताया कि पिछले दो दिन से उक्त युवक इस क्षेत्र में घूमता फिर रहा था और मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और पहचान के प्रयास में जुट गई है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। संवाद