ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीरा के पास स्थित हाईवे किनारे यात्री प्रतीक्षालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की आयु लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। वह नीली जींस व नीली बनियान पहने है। उसके शरीर पर खरौंच के निशान हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह रात के अंधेरे में किसी वाहन से टकराकर घायल हो गया होगा, जो सरकता हुआ यात्री प्रतीक्षालय के पास तक जा पहुंचा और उसे समय पर उपचार नहीं मिलने के चलते मौत हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। संवाद