फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, वीडियो वायरल

Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। चाचा-भतीजे के साथ बीच बाजार आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम गंगचारी निवासी नरेंद्र सिंह शुक्रवार की शाम को कस्बा मड़ावरा आया था। उसके साथ उसके चाचा नत्थू सिंह भी थे। अभी वह लोग कस्बा मड़ावरा के बस स्टैंड पर बाजार में थे। तभी साहब सिंह निवासी ग्राम जमुनिया अपने दस साथियों के साथ आया और नरेंद्र सिंह के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से हमला करते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव को आए नरेंद्र के चाचा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। वहीं सरेआम हुई इस मारपीट का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मड़ावरा पुलिस ने नत्थू सिंह की तहरीर पर आठ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें