फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वित्तविहीन शिक्षकों ने विधान परिषद चुनाव की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने झांसी-प्रयागराज स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही चुनाव में जुटने की अपील की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन वैद्य ने कहा कि अशोक कुमार राठौर ने वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधान परिषद पहुंचने पर राठौर सदन में भी शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री परमानंद द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, केपी सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें