ललितपुर। उदयपुर राजस्थान में हुई दर्जी की हत्या को लेकर साहू समाज समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
साहू समाज समिति ने दिए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के उदयपुर थाना थानमंडी निवासी कन्हैयालाल तेली जोकि पेशे से दर्जी की दुकान चलाता था। उसकी 28 जून को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का वीडियो हत्यारोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिससे देश के हिंदू व साहू समाज में डर का वातावरण बनाया जा सके। इस हत्याकांड को लेकर देश सहित साहू समाज में रोष व्याप्त है। साहू समाज समिति ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में मृतक के परिवार को सुरक्षा,आर्थिक सहायता कर परिवार को सरकारी नौकरी, घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को दण्डित करने व दोनों हत्यारोपियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द देने की मांग की गई। पत्र पर अध्यक्ष संतोष साहू खजुरिया, महामंत्री सुनील साहू, मंत्री बृजेश साहू, संतोष साहू, हरीकिशन साहू, प्रदीप कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, मनीष साहू, राजकुमार, निहाल साहू, बृजकिशोर साहू, संजू साहू के हस्ताक्षर किए हैं।