जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने तहसील के विभिन्न कक्षों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद नायब तहसीलदार मड़ावरा के कक्ष में केस डायरी देखी। अभिलेखागार में जाकर उन्होंने ग्राम टोरी का रिकार्ड देखा जो कि दुरुस्त मिला। कंप्यूटर कक्ष में नकलों के रजिस्टर का निरीक्षण किया और कंप्यूटर फीडिंग से मिलान किया। त्रुटि पाये जाने पर उन्होंने तहसीलदार को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने संग्रह कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात प्रभा तिवारी और अभिषेक सिह सिसौदिया की दैनिक डायरी मेंटेन नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने दोनों का एकमाह का वेतन रोक दिया।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं लाते हैं तो एसडीएम उनके निलंबन की संस्तुति करें। डीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप रहा।