फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेल यात्री ध्यान दें, ललितपुर रेलवे स्टेेशन पर दो ट्रेनों का होगा ठहराव

Tue, 27 Sep 2022 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

रेलवे दीपावली व छठ पूजा के लिए 01025 दादर बलिया विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के मध्य चलाएगा।
विज्ञापन
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे दीपावली पर्व के चलते दादर से गोरखपुर व दादर से बलिया के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो में किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे दीपावली व छठ पूजा के लिए 01025 दादर बलिया विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के मध्य चलाएगा। यह ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को ठहरेगी, जो ललितपुर रेलवे स्टेेशन पर सुबह 7:55 बजे आएगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगा, जो टीकमगढ़, खगरापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा होते हुए प्रयागराज, वाराणसी के रास्ते बलिया जाएगी। वहीं, 01026 बलिया दादर एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार व सोमवार को वाराणसी, प्रयागराज, महोबा के रास्ते खजुराहो, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़ होते हुए ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:25 बजे आएगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद बीना, रानी कमलापति, इटारसी के रास्ते होते हुए दादर के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार रेलवे की ओर से दादर से गोरखपुर के मध्य भी एक अक्तूबर व तीन अक्तूबर से विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है, जो एक नवंबर तक निर्धारित साप्ताहिक दिनों में संचालित होगी। इसके तहत 01027 दादर गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक से 30 अक्तूबर तक होगा, जो ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार व सोमवार को ठहराव होगा। यह ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:55 बजे आएगी, जो पांच मिनट ठहराव होगा, जो टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो से महोबा, प्रयागराज के रास्ते गोरखपुर जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, 01028 गोरखपुर दादर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन अक्तूबर से एक नवंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन का ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ठहराव होगा, जो प्रयागराज के रास्ते ही खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ होकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:25 बजे आएगी और पांच मिनट ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें