फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार दिन में दो हजार ने देखी ''''द केरला स्टोरी''''

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- झांसी में दो सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म, लगातार बढ़ रही है संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर के दो सिनेमाघरों में रिलीज हुई ''''द केरला स्टोरी'''' के दर्शक लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि पहले दिन दर्शकों की संख्या कम रही थी, इसके बाद से लगातार संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पांच मई से आठ मई तक इस फिल्म को 2,050 लोगों ने देखा है। वहीं, सिनेमाघर संचालकों ने दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

देशभर में फिल्म का विरोध हो रहा है, लोग इसके रिलीज न होने की मांग कर रहे थे। पांच मई को रिलीज हुई फिल्म में पहले दिन तो दर्शक नहीं मिले। लेकिन इसके बाद झांसी वालों ने भी इसको देखने में रुचि दिखाई है। खिलौना टॉकीज के मैनेजर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव व नटराज टॉकीज के मैनेजर हेमंत कुमार दास के मुताबिक फिल्म का रिव्यू अच्छा मिला है। प्रचार-प्रसार भी अच्छा हुआ है। इससे दर्शकों की संख्या बढ़ी है। आगे और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें