ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रद्घानंदपुरा निवासी दो किशोर उर्स देखने तो गए, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। मोहल्ला श्रद्धानंदपुरा निवासी विवेक शर्मा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते पांच अप्रैल को शाम पांच बजे उसका बड़ा बेटा आरनव (14) एवं दूसरा बेटा अनुभव उर्फ टिकली शर्मा (12) उर्स देखने की कहकर घर से निकले थे। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी रिश्तेदारों व आसपास सभी जगह तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस से बेटों को खोजने की मांग की है। संवाद