फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में दो ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों में दो ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनौरा और ग्राम रजवारा में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ग्राम अनौरा निवासी फूलचंद पुत्र चउदे सहरिया ने मानसिक तनाव के कारण शनिवार की शाम को गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं परिजन फांसी लगाने के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सके। एक दूसरे मामले में ग्राम रजवारा निवासी विष्णु शंकर पटैरिया (25 वर्ष) पुत्र महेश पटैरिया गांव में ही सड़क पर बने अपने दूसरे मकान में रहता था और वहीं मकान में ही कृषि की कीटनाशक दवाओं की दुकान भी खोले है। शनिवार को वह अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई थी। शनिवार की देर शाम को उसने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया और आनन फानन में युवक को जीवित होने की आस में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृतक का मेमो कोतवाली भिजवाया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें