फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कालापहाड़ निवासी मदन (30) पुत्र घूमन सोमवार की देर शाम को अपनी मां इमरत (60) के साथ बाइक से गांव से ललितपुर की ओर आ रहा था। अभी उसकी बाइक ग्राम थनवारा के पास स्थित पुलिया के समीप पहुंची थी। तभी सामने से आ रही बाइक जिस पर गोविंद सिंह (40) निवासी किसलवास व उसकी पत्नी उर्मिला (35) सवार थी से मदन की बाइक की आमने सामने की भिड़त हो गई। भिड़त इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों लोग छिंटकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरोें की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकोें ने घायल मदन के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक के घायल चालक गोविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हुई इमरत व उर्मिला को भर्ती कर लिया गया। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
-
सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकराई एक और बाइक
आमने सामने की दो बाइकों की भिड़ंत होने के दौरान कालापहाड़ की ओर से आ रही एक और बाइक भी टकरा गई थी। जिससे उक्त बाइक पर सवार मुकेश रजक चोटिल हो गया था। उसे भ्री जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक भिड़ंत में मृत हुए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें