फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अभिलेखों में गड़बड़ी पर दो मेडिकल स्टोर पर रोक

Thu, 10 Sep 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
दवाओं की गहनता से जांच करते औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
बानपुर। कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री और नारकोटिक्स दवाओं के दुरुपयोग को लेकर औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। औषधि निरीक्षक विनय मिश्रा ने बुधवार को बानपुर कस्बे में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण कर कोडीन सीरप सहित नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की खरीद-बिक्री की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध दवाओं एवं अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की गई। दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, बिल, स्टॉक तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का मिलान किया। टीम ने कोडीन युक्त सीरप की उपलब्धता और बिक्री की विशेष रूप से जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी दवा दुकान पर कोडीन सीरप नहीं मिला। अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर दो दवा दुकानों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें