ललितपुर। महिलाओं, लड़कियों को देेखकर गली चौराहों पर अश्लील गाना गाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली में तैनात एसआई अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 12 नबंवर को शाम साढ़े पांच बजे तुवन चौराहा पर मोहल्ला खिरकापुरा निवासी सुनील पुत्र भगवानदास एवं विवेक चंद पुत्र खूबचंद द्वारा सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं व लड़कियों के आने जाने वाले पर अश्लील गाने गा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुुरू कर दी है।