फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नवीन तहसील के पास दो बाइकों की भिड़ंत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा-रनगांव। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजोला निवासी पहाड़सिंह (25) बाइक से मड़ावरा कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह नवीन तहसील के पास पहुंचे इसी दौरान उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु कराया। दूसरे घायल की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार पहाड़ सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें