फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बेटना के पास हाईवे पर मवेशी सामने आ जाने पर बाइक पर दो व्यक्ति पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, बाद में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को जानकारी दी। दोनों मृतक मध्य प्रदेश के कस्बा मालथौन के निवासी हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कस्बा मालथौन निवासी राकेश राय (48) पुत्र बाबूलाल ट्रक चालक था, जबकि कस्बा मालथौन निवासी शान मुस्लिम (28) पुत्र जमाल उसी ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। उसके ट्रक में कुछ खराबी आ जाने के चलते दोनों शनिवार की सुबह बाइक से ललितपुर आए थे और शाम को करीब पांच बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस मालथौन जा रहे थे। अभी उनकी बाइक थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बेटना के आगे हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तभी डिवाइडर से निकलकर अचानक एक सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों हाईवे की सड़क पर बाइक समेत गिर गए, अभी वह उठने का प्रयास ही कर रहे थे कि उनके पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह देख आसपास के राहगीरों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना नाराहट पुलिस को दी। सूचना पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों के पास मिले मोबाइल से परिजनों के नंबर तलाश करके परिजनों को सूचना दी। जबकि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी देर शाम करीब साढ़े सात बजे थाना नाराहट पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार राकेश का एक बेटा है और वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। जबकि शान मुस्लिम की दो वर्ष पहले शादी हुई थी और उसकी संतान नहीं है। जबकि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें