फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व अवैध तमंचा समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम तिसगना के पास कुछ लोग संदिग्ध खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम तिसगना तिराहे के पास से ग्राम रनगांव निवासी राजू अहिरवार व अरविंद अहिरवार को चोरी की मोटर साइकिल व अवैध तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक अभयपाल सिंह, कांस्टेबल रतन कुमार, कुलदीप दिवाकर, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें