तुवन मंदिर और ईदगाह के पास लीकेज से पानी फैल रहा है। इस कारण मोहल्ले में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मियों में पानी का संकट आने से लोगों को असुविधा हो रही है। लीकेज के कारण पानी बरबाद हो रहा है। गर्मियों में एक तरफ पानी की किल्लत है और दूसरी तरफ लीकेज से पानी बरबाद हो रहा है। ऐसे में जल संस्थान को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लॉकडाउन होने की वजह से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह लीकेज पिछले कई दिनों से चल रहे हैं। मोहल्ले वालों ने इनकी शिकायत की, परंतु कोई फर्क नहीं है।