फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक कारोबारी व भाजपा कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक कैलाश नारायण चतुर्वेदी का फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बिरधा में ट्रक कारोबारी एवं भाजपा नेता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक बैंक के मैनेजर पर लोन नहीं भरने पर ट्रक जब्त कर परेशान करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी कैलाश नारायण चतुर्वेदी (68) ट्रक कारोबारी था और वह भाजपा का कार्यकर्ता भी रह चुका है। मंगलवार को उसकी पत्नी अपने मायके टीकमगढ़ गई थी। बेटा ललितपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। उसकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बुधवार की शाम को लगभग चार बजे जब बेटे ने पिता कैलाश नारायण को फोन लगाया तो फोन नहीं उठा, जिस पर उसने पड़ोसियों को फोन लगाकर पिता से बात कराने को कहा, जिस पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे।
उन्होंने दरवाजे के गैप से झांककर देखा तो कैलाश का शव घर के अंदर बरामदे में रस्सी से कुंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी उसके बेटे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से चार पेज का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक बैंक के मैनेजर पर अवैध तरीके से उसके तीन ट्रकों की किस्तों का ज्यादा बकाया दिखाकर ट्रक जब्त करते हुए परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में कोतवाली पुलिस मामले में जांच में जुटी है। सुसाइड नोट एवं बेटे की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले बिरधा चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ट्रकों की किस्तें भरने को लेकर एक बैंक के मैनेजर के खिलाफ परेेेशान करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक कैलाश नारायण ने मरने से पहले सुसाइड नोट में पत्रकारों से अनुरोध किया है कि उसके इस प्रकरण की सच्चाई सामने लाएं। उसकी आवाज बनकर सभी मिलकर समाचार पत्रों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि भविष्य में मुझ जैसा कोई गरीब आत्महत्या करने को विवश न हो।
--------
मेरा अंतिम संस्कार भाजपा के झंडे में लपेटकर किया जाए
मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में कैलाश नारायण चतुर्वेदी ने लिखा कि वह भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता है और चालीस वर्षों से भाजपा की सेवा कर रहा है। जिले के मंत्री, सांसद, विधायक, जिले के संगठन के सभी पदाधिकारियों से अंतिम इच्छा जताई कि उसका पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार कराएं और इस मामले में उसके बेटे की मदद करें।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें