फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतरा लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संतरा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना ग्राम बम्होरीसर के राजकीय महाविद्यालय के पास हुई। ट्रक ललितपुर से संतरा लेकर झांसी की ओर जा रहा था। उत्तराखंड निवासी चालक देव सिंह ट्रक चला रहे थे। अचानक बम्होरीसर गांव के पास ट्रक पलट गया। सड़क पर संतरों की क्रेटें फैल गईं। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जो राहत की बात रही। राजमार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से किनारे किया और संतरों की पेटियों को सुरक्षित निकलवाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें