फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद्यान्न लदा ट्रक पलटते-पलटते बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में अमृत योजना-2 के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही तुवन चौराहा से बस स्टैंड मार्ग पर खाद्यान्न से लदा ट्रक मंगलवार को फंस गया और ये पलटते-पलटते बचा। इससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर में पेयजल व्यस्था सुधारने के लिए अमृत योजना-2 के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क को करीब एक से डेढ़ मीटर गहरा और करीब एक मीटर चौड़ा खोदा जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा वर्तमान में तुवन चौराहा से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर काम किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर सरकारी राशन के लिए खाद्यान्न लादकर ट्रक इस सड़क से होकर निकल रहा था। ट्रक अभी नगर संसाधन केंद्र विद्यालय के सामने पहुंचा था। तभी ट्रक का पहिया मिट्टी में धंस गया और ट्रक एक तरफ झुकते हुए पलटते-पलटते बचा। ट्रक फंस जाने से यहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों को काफी परेशानी हुई। यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और वाहनों को दूसरे रास्ते से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें