झांसी। ग्वालियर रोड पर शिवानी तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर को हुए दर्दनाक हादसे में सड़क पार कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक का अगला पहिया युवक के शरीर से होकर गुजर गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक शिवराज परिहार (22) उर्फ छोटू दतिया के पलोथर गांव का रहने वाला था। ट्रक में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह ट्रक की रखवाली करने यहां पहुंचा था। दोपहर करीब 11:30 बजे छोटू कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, उसी समय तेज गाति से आ रहे एक ट्रक ने छोटू को अपनी चपेट में लेकर रौंद डाला। ट्रक की चपेट में आने से छाेटू की वहीं मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि छोटू की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके ऊपर ही परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा था। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।