फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Thu, 22 Sep 2022 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

झांसी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नाराहट थाना इलाके के उमरिया के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना नाराहट अंतर्गत गांव बंगरिया के पास हाईवे पर मंगलवार शाम को एक तेरहवीं कार्यक्रम से लौटने के दौरान ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। जानकारी मिलने पर थाना नाराहट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना खुरई अंतर्गत गांव बरौदिया निवासी रामकुमार (37) पुत्र भगवती जोशी अपनी पत्नी पुष्पा (31) एवं बेटी वैष्णी (01) को लेकर बाइक से मध्य प्रदेश के बसई के गांव बरधुआं में एक तेरहवीं में शामिल होने गया था।

मंगलवार शाम को जब वह बाइक से लौट रहा था और अभी थाना नाराहट क्षेत्र के गांव उमरिया के पास ही पहुंचा था कि एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो, जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन


वहीं पीछे से बाइक से आ रहे उसके भतीजे ने यह देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है। जबकि वह तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें