फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से परेशान होकर भाई बहन की विषाक्त खाने से हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला से परेशान से होकर भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने भाई की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी रामचरन (38) पुत्र हज्जू अहिरवार व बहन भागनदेवी पत्नी कामता प्रसाद बृहस्पतिवार को अपने छोटे भाई के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे में समझौते के कागजात लेने एक क्लीनिक में चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां मध्यस्थता निभा रहे चिकित्सक ने उसे कागजात नहीं दिए और फिर से उसके भाई के खिलाफ मुुकदमा लिखाने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर रामचरन व पास में ही रहने वाली बहन भागनदेवी ने क्लीनिक पर ही रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उन दोनों की हालत खराब हो गई। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां रामचरन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित रामचरन ने बताया कि उसके छोटे भाई को एक महिला व उसके पति द्वारा दो बार झूठे मुकदमे में फंसाकर दोनों बार राजीनामा के नाम पर रुपये ले लिए। बृहस्पतिवार को जब वह एक क्लीनिक में चिकित्सक के यहां अपने राजीनामा के कागजात मांगने गया तो वहां चिकित्सक ने राजीनामा के कागजात भी नहीं दिए और महिला व उसके पति द्वारा फिर से भाई पर मुकदमा लिखाने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने व बहन ने क्लीनिक में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, जानकारी मिलनेे पर नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें