फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने और आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का आदेश पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने दिया। उन्होंने शुक्रवार को महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क को देखा और अभिलेखों का अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव के निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों का अवलोकन किया और थाना क्षेत्र में साइबर अपराधों के प्रति आमलोगों को जागरूक करने की बात कही। शिकायतों का निस्तारण करने के बाद फीड बैक अवश्य लें। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें