ललितपुर। बुधवार को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने संचारी रोगों से बचाव के लिए निगरानी समितियों को संदिग्धों को ट्रेस करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड-19 कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता डीएम ने की। बताया कि 24 घंटे में 2731 सैंपल की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। टीकाकरण में बताया कि जिले में 6497 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिसमे 18-44 आयु वर्ग के कुल 4254 व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2243 लोग शामिल हैं। संचारी रोगों से बचाव के लिए निगरानी समितियां लगातार संदिग्ध मरीजों को ट्रेस करें। जिले में वार्डों व ग्रामों में ब्लीचिंग का छिड़काव व सैनेटाइजेशन कराते रहें। संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, साथ ही किसी भी स्थान पर जल का भराव न होने दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, ईओ निहालचंद्र, डीडी संतोष कुमार सविता, डा. हुसैन खान, डा. राजेश भारती मौजूद रहे।