फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, ऊंची लपटें उठने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा में बुधवार की दोपहर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। यह देख लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा। कई बार यहां तारों में फाल्ट होने पर धमाके की आवाज तक हुई। इससे मोहल्लेवाले घरों से बाहर निकल आए। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, लोगों ने दमकल विभाग को भी इसकी सूचना मोबाइल पर दी थी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंची। बाद में मोहल्लेवालों ने ट्रांसफार्मर की आग बुझाने के लिए उस पर बजरी व मिट्टी फेंकी, इससे आग की लपटें कम हो गईं। लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के रखरखाव की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें