ललितपुर। ग्राम सीरौनखुर्द निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तीन साल से बिजली कनेक्शन के लिए इंतजार करने की शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में नहर के पास आज से तीन साल पहले दो खंभे और ट्रांसफार्मर रख दिया गया था। लेकिन, ग्रामीणों को आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्रामीण बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। करीब सौ ग्रामीण बिजली का कनेक्शन लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव में कई स्थानों पर खंभे लगे हैं, लेकिन बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और गांव में बिजली के कनेक्शन देने की मांग की है। ज्ञापन पर वीरभान, दीपचंद्र, गजराज सिंह, अनन्त राम सिंह, प्रमोद के हस्ताक्षर हैं।