फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways Update: पांच अगस्त से धौर्रा में अमृतसर, जाखलौन में झेलम एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Wed, 03 Aug 2022 12:45 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।  धौर्रा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस एवं जाखलौन रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस का पांच अगस्त से ठहराव होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर। कोरोना काल के दौरान धौर्रा और जाखलौन रेलवे स्टेशन पर बंद हुई ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत धौर्रा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस एवं जाखलौन रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस पांच अगस्त से ठहरेगी।
विज्ञापन


धौर्रा एवं जाखलौन रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पहले तक साबरमती एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, झांसी से बीना और बीना से झांसी पैसेंजर ट्रेन का ठहराव किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना काल के दौरान उक्त सभी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का ठहराव धौर्रा और जाखलौन रेलवे स्टेशन पर नहीं किया जा सका।

इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। जिसके बाद अब रेलवे नेेे पांच अगस्त से धौर्रा रेलवे स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस एवं जाखलौन रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जा रहा है। इससे अब ग्रामीणों को अन्य ट्रेनों के भी ठहराव होने की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल धौर्रा और जाखलौन में एक-एक ट्रेन का संचालन होने से छात्रों, ग्रामीणों, व्यापारियों को ललितपुर और बीना आने-जाने में काफी सहूूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें