फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैलवारा में मालगाड़ी का इंजन फेल

Mon, 23 May 2016 11:50 PM IST
lalitpur
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने से डाउन रूट की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रविवार की रात दो घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


बीना से झांसी की ओर जा रही एसओजी मालगाड़ी रविवार की रात 8.34 बजे ललितपुर से होकर गुजरी। यह दैलवारा से पूर्व आईबी सिग्नल के पास ही पहुंची थी कि 8.50 बजे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। एसओजी मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी जानकारी उप स्टेशन अधीक्षक को दी। काफी देर तक इंजन सुधारने का प्रयास किया गया, लेकिन तकनीकि गड़बड़ी को ठीक नहीं किया जा सका। यातायात विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से दूसरे इंजन की मांग की गई, जिस पर अप रूट की ओर रही जा रही एमटीबॉक्स गाड़ी का इंजन लगाकर दो घंटे बाद रात्रि दस बजे उक्त ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण झांसी ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस और तुलसी एक्सप्रेस करीब दो से ढाई घंटे तक लेट हो गईं। वहीं, अप लाइन की गाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे ले जाने के कारण बीना की ओर जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें