फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। रेलवे गेट पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम वनगुवाकलां निवासी अर्जुन सहरिया (60) पुत्र दुल्ले रविवार को सुबह तालबेहट से साइकिल से अपने घर जा रहा था। माताटीला तालबेहट रोड पर पठौरिया के समीप स्थित रेलवे फाटक पर फाटक बंद था। इससे वह नीचे से साइकिल निकाल कर ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच एक एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस स्थान पर जमीन के नीचे से पुल बनने का काम काफी समय से चल रहा है। जिसके कारण यह फाटक अक्सर बंद रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें