फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, एक की हालत नाजुक

Sat, 01 Oct 2022 11:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा से रीछपुरा रोड पर ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
हादसे में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरधा से रीछपुरा रोड पर ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरधा निवासी कमलेश 45 पुत्र रामदास और देवेंद्र 45 पुत्र हुकुम सिंह ग्राम रीछपुरा में ठेके पर किसानी काम करते है। वह दोनों शनिवार की रात को बिरधा में खाना खाने के बाद ग्राम ग्राम रीछपुरा निवासी उदय सिंह 35 पुत्र जगत सिंह के ट्रैक्टर में सवार होकर रीछपुरा जा रहे थे। अभी वह ग्राम बिरधा से कुछ ही दूर निकले थे कि उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर 15 फुट नीचे खाई में जा गिरा। जिससे वह तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इनमें कमलेश और देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पलटा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल उदय सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें