फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पारंपरिक राई, ढिमरयाई, लमटेरा और बुंदेली कार्यक्रमों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में चल रहे महरौनी महोत्सव के चौथे दिवस सांस्कृतिक सद्भावना मंच पर लोक संगीत निशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बुंदेली विधाओं से संबंधित पारंपरिक राई, ढिमरयाई, लमटेरा, फाग, ख्लाल आदि की क्षेत्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सर्दी के बाद भी देर रात तक दर्शक डटे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेनका गंधर्व ने मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महरौनी में हमारी बुंदेली प्रतिभाओं को अवसर और प्रोत्साहन देने के लिए महरौनी महोत्सव के रूप में बढि़या मंच सजाया गया है। इसके लिए आयोजन समिति बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायक विनोद कुशवाहा ने देवी वंदना प्रस्तुत की। गायिका मीना कुशवाहा और विनीता लहरी, सूर्यभान यादव के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं स्थानीय कलाकारों ने हरीराम कुशवाहा, गंधर्व दाऊ, सुजान घोषी और भैयालाल यादव भैरा के नेतृत्व में टोली ने देशी वाद्य यंत्रों के साथ मंच पर बुंदेली राई और ख्याल पेश किए, जिनपर आधा दर्जन नृत्यांगनाओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। राई नृत्य का जादू दर्शकों के सिर चढकर बोला। कार्यक्रम के अंत में सभी स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें