ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी राजघाट प्रभारी भूपेंद्र सिंह शनिवार को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 12 ड्रम लदे दिखाई दिए। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। ट्रैक्टर राजघाट से मध्य प्रदेश जा रहा था। ट्राली में लदे ड्रमों में डीजल भरा हुआ था। चौकी प्रभारी ने डीजल से भरे ड्रम लदा ट्रैक्टर पकड़ने की सूचना पूर्ति विभाग को दी। जिसके बाद जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि डीजल से भरे हुए 12 ड्रम पकड़े गए हैं, कार्रवाई की जा रही है। संवाद