फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वनरोज को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वनरोज को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी मजबूत सिंह (47) बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर सुधरवाने के लिए ललितपुर आया था। रात को वह ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। ग्राम बम्हौरीनांगल व मऊमाफी के बीच ट्रैक्टर के सामने वनरोज आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मजबूत उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने मजबूत सिंह को बाहर निकाला। आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें