फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिल्ली से आंध्र प्रदेश जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिल्ली से आंध्रप्रदेश की ओर जा रही एक टूरिस्ट बस हाईवे पर पलट गई। चालक व परिचालक मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा करवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर दिल्ली से आंध्रप्रदेश की ओर एक टूरिस्ट बस जा रही थी। चालक करनैल सिंह (45), परिचालक विक्रम (44) निवासी अंबाला सहित आधा दर्जन के करीब लोग सवार थे। बस चौकी बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छैघरा के पास हाईवे पर पहुंची थी कि किनारे पलट गई। आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बस भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी। बिरधा चौकी पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को सीधा करवाया। जिसके बाद टूरिस्ट बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टूरिस्ट बस के सामने अचानक से नील गाय आ गई थी, जिसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
विज्ञापन

-
हाईवे पर ग्राम छैघरा के पास दिल्ली से आंध्रप्रदेश की ओर जा रही टूरिस्ट बस पलट गई थी। चालक व परिचालक को मामूली चोट आई थी। शेष लोग सुरक्षित रहे।
कुलदीप राणा, बिरधा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें