फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पर्यटन ही है अपार संभावनाए : प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट-ललितपुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाए है। जिन्हें विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड में पर्यटन को विकसित करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। पूरे क्षेत्र में जल स्रोत, जंगल, किले और मंदिर आदि होने के कारण यहां दूर दराज से पर्यटक आना पसंद करेंगे। यही वजह है कि सरकार इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि आप सभी से सहयोग से पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों की संख्या में बृद्धि कैसे हो। उन्होंने नगर के क्रांतिकारी महाराजा मर्दन सिंह के बलिदान दिवस 22 जुलाई पर उनकी पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष भारतगढ़ महोत्सव मनाने की घोषणा की। वहीं एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि माताटीला बांध के भराव क्षेत्र में मौजूद टापुओं को प्राइवेट सेक्टर से मिलकर पर्यटन के लिए विकसित किया जा सकता है। इसके लिए लोगों के नए अनुभवों को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बुंदेखंड एक्सप्रेस वे कि उद्धाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा था कि पूरा बुंदेलखंड लोगों के लिए नई संभावनाए लेकर आता है। मैं मानता हूं कि मेरा प्रदेश बदल रहा है। इसके लिए हम सबको मिल जुलकर इन संभावनाओं को विकसिकत करना होगा। दुर्ग की अंदर के हिस्से की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि क्षरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। जिस पर कार्य कराया जाएगा।

अवैध खनन के कारोबार पर गंभीर हो गए प्रमुख सचिव
पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद में चल रहे अवैध खनन का मुद्दा उठा तो प्रमुख सचिव गंभीर हो गए उन्होने कहा कि वह इसके बारे में जानकारी करेंगे और इसके पीछे कौन कौन लोग हैं उन पर भी शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें