फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करकरावल में दो करोड़ 49 लाख से होगा पर्यटन विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। करकरावल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने जिला प्रशासन की कार्ययोजना पर मुहर लगा दी है। विकास कार्य के लिए दो करोड़ 49 लाख रुपये भी निर्गत कर दिए हैं।
जनपद मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर विकास खंड जखौरा के ग्राम बादरौन के समीप बेतवा नदी पर यह जलप्रपात है। बादरौन से एक किलोमीटर के जंगली रास्ते से होकर इस जलप्रपात तक पहुंचा जाता है। यहां बेतवा नदी की धारा चारों ओर फैली पथरीली चट्टानों से होकर 20 फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर गिरती है, जिससे यह सुंदर जलप्रपात बनता है। यहां के लिए पहुंच मार्ग के साथ आसपास पक्का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्किंग, पर्यटन सुविधा, सेल्फी प्वॉइंट आदि बनाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए जगह, शौचालय निर्माण, पाथवे आदि बनाया जाएगा। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां रेस्टहाउस भी बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां पहुंच मार्ग न होने के कारण लोगों का आवागमन कम होता है, जबकि जंगल की हरियाली के साथ बेतवा का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।
-
शासन ने करकरावल के पर्यटन विकास के लिए धनराशि निर्गत कर दी है, जल्द यहां विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। हेमलता, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें