फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गृहस्थी का सामान और नकदी जली

विज्ञापन
कैप्सन -घर से उठता धुआं - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम पूराविरधा में एक मकान में आग लगने से वृद्ध की गृहस्थी का सामान और दस हजार रुपये नकदी जल गई। पिता ने अपने एक पुत्र पर ही आग लगाने की शंका जाहिर की है। ग्राम पूराविरधा निवासी पृथ्वी सेन के दो पुत्र बालमुकुंद और मुरारी हैं। दोनों पुत्र पिता से अलग-अपने अपने हिस्से में रहते हैं। सोमवार को दिन में 11 बजे ग्रामीणों ने पृथ्वी के मकान से धुआं उठता देखा। इसकी सूचना नत्थीखेड़ा चौकी पुलिस को दी और आग पर पानी डालना प्रारंभ किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू कर पा लिया गया। लेकिन, जब तक आग पर काबू करते, तब तक एक कमरे में रखा पृथ्वी सेन की गृहस्थी का सामान जिसमें नौ बोरा गेहूं और दस हजार रुपये की नकदी जल गए। इससे पीड़ित का बुरा हाल है। जानकारी के बाद तहसीलदार श्रीकृष्ण ने लेखपाल को मौके पर जाने के निर्देश दिए। पिता ने ही अपने एक पुत्र पर आग लगाने की शंका जाहिर की है। उसका कहना है कि पुत्र द्वारा उससे पैसा मांगा गया था, उसने मना कर दिया था। शायद इस कारण ही उसने आग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें