ललितपुर। जनपद के महरौनी क्षेत्र की तीन मेधावी छात्राएं जो विद्या ज्ञान स्कूल दुल्हैरा बुलंदशहर में अध्ययनरत थीं। इन तीनों छात्राओं ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्या ज्ञान एक आवासीय विद्यालय है, जिसमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षण दिया जाता है। वहां पढ़ने वालीं जनपद के कस्बा बिरधा की आकांक्षा शर्मा पुत्री भारती राजेश शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ग्राम सिंदवाहा की आरती नायक पुत्री ब्रजेंद्र नायक ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। महरौनी के ग्राम दिगवार की रोहणी तिवारी पुत्री रामकुमार तिवारी ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आरती नायक 96.5- फोटो : LALITPUR
रोहिणी तिवारी 95.6- फोटो : LALITPUR