संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ व 11वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के लिए किया गया परिश्रम परीक्षा परिणाम को निर्धारित करता है। प्राचार्य ने कहा कि नौवीं व 11वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से कमर कस लें। कक्षा 9 अ में प्रिंस पटेल, निर्वाण व आरव जैन क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कक्षा 9-ब में सचिन शर्मा, मेरू जैन, दक्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कक्षा-9 स में अदिति जैन, आर्या जैन, आस्था यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। कक्षा 11 में गणित से रुद्रप्रताप, नितिन राजपूत, मयंक सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में रोशनी दिवाकर, रामप्रताप, अनुष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कक्षा 11 मानविकी विज्ञान में दिया यादव, प्रियांशी, श्रेयांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। कक्षा 11 कला वर्ग में आशीष निरंजन, वैष्णवी गुप्ता, अनन्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं।